फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दिव्यांगता शिविर तीन को

Thu, 01 Aug 2024 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तीन अगस्त को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि दिव्यांगता शिविर में एमडी मेडिसिन डॉ. कल्याण, डॉ. नेहा वर्मा और डॉ. नीतीश कुमार दिव्यांगजनों की जांच करेंगे। इसके अलावा एमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतुष्ट, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. दीप शिखा, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आशीष धीमान, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ऋचा शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तेनजिन मेंटोक, डॉ. रबलीन कौर सेवाएं देंगी। उन्होंने लोगों से दिव्यांगता शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें