फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौरन पाउंणी आई रे लोको ने लूटी महफिल

Thu, 05 Jan 2017 10:51 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
winter carniwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तरीय शरद उत्सव मनाली विंटर कार्निवाल हौरन पाउणी आई रे लोको गाते हुए महिला मंडल मनाली के मालरोड पर पर शानदार प्रस्तुति दी। सैर सपाटे को पहुंचे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग कार्निवाल का खूब आनंद ले रहे हैं। उत्सव को चौथे दिन मनाली के मॉल पर हौरन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में घाटी की पांच महिला टीमों ने भाग लिया। दोपहर एक बजे से करीब दो बजे तक महिला टीमें पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर नृत्य किया। जिसे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। खास बात यह है कि हौरन नृत्य के दौरान कुल्लू जिला के प्राचीन सामूहिक ग्रामीण नृत्य है। डॉ सूरत ठाकुर ने बताया कि हौरन नृत्य कुल्लू का लुप्त प्राय प्राचीन नृत्य हैं। प्राचीन काल में ग्रामीण का समूह एक गांव से दूसरे गांव हौरन नृत्य के लिए जाते थे। इसके नृत्य को सामाजिक कार्य के लिए धन और सामना जमा करने को किया जाता था। विंटर कार्निवाल में इस बार धरोहरों को बचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्निवाल के अंतिम दिन नृत्य में प्रथम, द्वितीय रहने वाले का दल को पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें