फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आधुनिक मशीनों से होगा डायलिसिस

विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में आधुनिक मशीनों से होगा मरीजों को डायलिसिस।
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डायलिसिस के मरीजों का उपचार अब आधुनिक तकनीक की मशीनों से किया जाएगा। इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर डायलिसिस सुविधा देने वाले हंस फाउंडेशन ने अस्पताल में स्थापित पुरानी मशीनों को बदलने का निर्णय सेवाएं शुरू करते ही लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद फाउंडेशन ने नई आधुनिक मशीनों को मंगवाया था। अस्पताल में ये मशीनें पहुंच गई हैं और जल्द पुरानी को बदलकर नई मशीनों से मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। अस्पताल के लिए कुल आठ मशीनें आई हैं और अब इन्हें जल्द इंस्टॉल कर इनसे मरीजों का डायलिसिस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर हंस फाउंडेशन ने 13 जनवरी से अपनी सेवाएं आरंभ की हैं। पिछले 12 दिनों में फाउंडेशन ने 35 से 40 मरीजों का निशुल्क डायलिसिस किया है। हालांकि अस्पताल में एक समय में आठ मरीजों का ही डायलिसिस करने की सुविधा है। पुरानी मशीनों से मरीजों के डायलिसिस में कोई परेशानी न आए या मशीन के खराब होने पर दिक्कतें न बढ़े, इसके लिए मशीनों को बदलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अब नई मशीनें स्थापित होने से मरीजों की समस्याएं भी कम होंगी और मशीनें खराब होने या काम न करने पर अस्पताल में ही इनकी सर्विस होगी। इस संबंध में हंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट प्रभारी जय ने कहा कि अस्पताल के डायलिसिस सेंटर के लिए आठ नई मशीनें मंगवाई गई थीं, जो अस्पताल में पहुंच गई हैं। कहा कि जल्द इन मशीनों को इंस्टॉल कर पुरानी मशीनों को बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें