कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन रोहित वत्स धामी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार से दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने डिजिटल मीडिया के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। धामी ने बताया कि इस दौरान आला नेताओं के साथ संगठन को कैसे डिजिटल माध्यम से मजबूत किया जा सकता है और साथ में प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। संगठन को नेटवर्क कैसे मजबूत हो इसको लेकर भी चर्चा की गई और सुझाव भी दिए गए।