फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवताओं के साजो-सामान दुरुस्त करने में जुटे देवलू

Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। देवी-देवताओं का समागम 24 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए इन दिनों देवी-देवताओं के कारकूनों और देवलुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कारकून देवी-देवताओं के वाद्ययंत्रों ढाेल, नगाड़े, नरसिंगे, करनाल और अन्य लाव-लश्कर के सामान को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। नवरात्र के शुरू होते ही देवताओं के साजो-सामान की मरम्मत शुरू की गई है।
बताया जाता है कि देव वाद्ययंत्रों की मंगलमय ध्वनि की गूंज और शहनाई के बगैर देवी-देवताओें की शोभा यात्रा भी अधूरी लगती है। देवता भी वाद्ययंत्रों के बिना सफर नहीं करते हैं।
विज्ञापन

लिहाजा इन देव वाद्ययंत्रों को विशेष तौर से सजाया और सहज कर रखा जाता है। साजो-सामान को अंतिम रूप देने के लिए कारदार कारकून और हारियानों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। इससे पहले देवता से आज्ञा भी ली गई है। देवता जुआणी महादेव के कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि देवता के साजो-सामान को ठीक करने में देवलू सहयोग कर रहे हैं।
दशहरा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि दशहरा के लिए देवता 23 अक्तूबर को अपने देवालय से रवाना होंगे। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए देवताओं के साजो-सामान को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें