मनाली स्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली में स्थापित किए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्ष
स्ट्रांग रूम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
मनाली (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली में स्थापित स्ट्रांग रूम का बुधवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव की तैयारियां पूरा करने के साथ ही मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी रमन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से स्वीप गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इससे पहले उपायुक्त ने एनएचएआई की ओर से किए जा रहे मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया।