फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन से पहले सड़केु दुरुस्त करे विभाग : उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडियों में एचपीएमसी खरीद केंद्र खोलने की सरकार से मांग
विज्ञापन

कहा : पर्यटकों से लिए जा रहे ग्रीन टैक्स के बजट से हो पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले की सड़कें खस्ताहाल हैं। सरकार सड़कों को सेब सीजन से पहले चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी करे ताकि बागवानों को दिक्कतें न उठानी पड़ें। यह बात फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष मोहिंद्र उपाध्याय ने कही। फलोत्पादक मंडल की सोमवार को पतलीकूहल में बैठक हुई। इसमें बागवानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उन्हें सुलझाने के लिए सुझाव भी दिए गए। बैठक में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव पर चिंता जताई गई। पर्यावरण बदलाव से क्षेत्र में सेब की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे बागवानों का उत्पादन हर वर्ष कम होता जा रहा है। बागवानों ने कहा कि मनाली में प्रवेश पर पर्यटकों से ग्रीन टैक्स वसूला जाता है। ग्रीन टैक्स से होने वाली आय से हर वर्ष पौधरोपण किया जाना चाहिए, ताकि जंगलों में कम हो रही हरियाली को बढ़ाया जा सके। सब्जी मंडियों में एचपीएमसी के खरीद केंद्र स्थापित होने चाहिए, ताकि बागवानों को सेब समर्थन मूल्य से कम दामों पर न बेचने पड़े। अध्यक्ष मोहिंद्र उपाध्याय ने कहा कि पिछले वर्ष बंदरोल सब्जी मंडी में एचपीएमसी ने खरीद केंद्र स्थापित किया था, जिसका बागवानों को लाभ हुआ। पतलीकूहल और आलू ग्राउंड में भी कुछ समय के लिए खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे। बागवानों के हित में मंडल एचपीएमसी के केंद्र कुल्लू की सभी सब्जी मंडियों में स्थापित करने के लिए विभाग से आग्रह करेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष नरेंद्र, महासचिव राजीव, लालचंद, प्रेम सिंह, भोला राम, ताराचंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें