फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन्वय से विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करें विभाग : आशुतोष

Sat, 30 Dec 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला परिषद सभागार में अंतर विभागीय मुद्दों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते  उपायुक्त।
विज्ञापन
कुल्लू। सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें, जिससे विकास कार्यों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित बनाया जा सके। यह बात शनिवार को जिला परिषद सभागार में अंतर विभागीय मुद्दों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण बहुत से विकास कार्यों का निष्पादन देरी से होता है। पतलीकूहल, मनाली के रांगड़ी, बंदरोल के अतिरिक्त वैष्णो मंदिर की ओर से गोसदन का संचालन किया जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में खेल मैदान के लिए एफआरसी कमेटी के पुनर्गठन जल्द करने के निर्देश दिए हैं।
रैला में विद्युत आपूर्ति योजना के लिए पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर फेंसिंग का कार्य भी दिया गया है। इस योजना को कुछ दिनों में सुचारु कर स्थानीय लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सैंज का भवन निर्माण जब तक पूरा नहीं होता, तब तक कक्षाओं को चलाने के लिए वैकल्पिक स्थान पर बैठने की व्यवस्था के लिए मेकेनिकल विंग ने 98 लाख का रिवाइज एस्टीमेट दिया है। इसे मंजूरी के लिए भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायतों को कूड़ा प्रबंधन के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कसोल, मणिकर्ण तथा बरशैणी में पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएं। मनाली में वाकिंग ट्रेल्स तथा कोठी में पार्किंग की सुविधा के कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। इस दौरान सहायक आयुक्त शशिपाल नेनी, अतिरिक्त दंडाधिकारी अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें