फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर के जगती पट्ट में पहुंचे देवता शृंगा ऋषि

Thu, 09 Jul 2026 09:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर/हरिपुर। उपमंडल बंजार की पांच कोठी के आराध्य देवता शृंगा ऋषि धार्मिक स्थल हामटा की यात्रा पर निकले हैं। देवता अपनी यात्रा के चौथे पड़ाव में ऊझी घाटी के नग्गर स्थित धार्मिक स्थल जगती पट्ट पहुंचे। सैकड़ों हारियानों और कारकूनों के साथ देवता कुल्लू से नग्गर के लिए बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे निकले। दोपहर बाद देवता नग्गर पहुंचे। इस बीच रास्ते में जगह-जगह देवता का फूल-मालाओं श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। देवता के कारदार देवेंद्र कुमार और पुजारी चानन सिंह शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थल हामटा में देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। देवता 24 साल बाद हामटा के लिए यात्रा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें