कुल्लू। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर के समीप एक शव मिलने का मामला सामने आया है। शव किसी युवक का है। लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक शव पार्वती और ब्यास नदी के संगम के समीप पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।