कुल्लू। पार्वती घाटी के तहत आने वाले शारनी में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुल के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव नदी के बीच फंसा हुआ था। एक स्थानीय ग्रामीण ने उसे देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर शव को निकालने की कोशिश की। लेकिन पत्थरों के बीच फंसा होने के इसे नहीं निकाल पाई। नेगी हिमालयन रेस्क्यू टीम के दल की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव किसी युवक का लग रहा है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त होने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।