फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीसी ने बारालाचा में बीआरओ के साथ मनाई दिवाली

Mon, 13 Nov 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा में बीआरओ जवानों के साथ दिवाली मनाते उपायुक्त लाहौल-स्पीति। इस दौरा
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने खूब आतिशबाजी की। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने करीब 16,000 फीट ऊंचे बारालाचा दर्रा में बर्फ से लदी चोटियों के बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों के साथ दिवाली मनाई।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने बीआरओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई भी खिलाई। उन्होंने मनाली-लेह मार्ग पर डटे बीआरओ के अधिकारियों और जवानों की सराहना की। उन्होंने मनाली-लेह को जोड़ने वाले बारालाचा दर्रा के साथ हिमाचल की सीमा सरचू तक का दौरा किया।
बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि ताजा बर्फबारी से बंद बारालाचा से बर्फ हटाकर सड़क को बहाल कर दिया है। बीआरओ के अधिकारियों ने जिला प्रशासन का दिवाली उनके साथ मनाने के लिए आभार जताया। जवानों और अन्य कर्मचारियों को मिठाई खिलाई तथा पटाखे भी जलाए गए। इस मौके पर डीएफओ अनिकेत, आईएफएस प्रोबेशनर इंद्र बुसान, बीआरओ के मेजर रविशंकर और सुब्रत घोष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें