फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मालरोड पर नाटी, कलाकार-सैलानी सब झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। शहर के मालरोड में कुल्लवी नाटी पर सैलानी खूब झूमे। लोक कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर थिरके। शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग ने दोपहर बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कुल्लवी परिधान पहनकर कलाकारों ने सामूहिक नाटी डाली। पर्यटक भी नाटी के साक्षी बने। देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भी नाटी डाली। साथ ही मालरोड पर सहारा वृद्ध आश्रम की ओर से सिड्डू का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने स्टॉल में सिड्डू, मोमोज, पतरोड़ू का लुत्फ लिया।
लहसुन, लिंगड़ी और आड़ू का अचार भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहा। इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पर्यटन दिवस की स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और पर्यटकों को बधाई दी। एसडीएम रमण कुमार शर्मा और जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

उधर, हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों में पर्यटकों का कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत हुआ। सभी का कुल्लवी टोपी और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। डीजीएम बीएस ओकटा ने बताया कि निगम के कर्मचारियों ने पौधरोपण भी किया। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि दिनभर पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम हुए। सुबह भुंतर हवाई अड्डे पर पर्यटकों का स्वागत किया गया। शाम को मालरोड में नाटी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें