रक्षाबंधन पर पेड़ को राखी बांधती कल्पना ठाकुर।
- फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली कल्पना ठाकुर ने सोमवार को रक्षाबंधन का उत्सव अलेउ के बिहाल में देवदार के पेड़ के साथ मनाया। उन्होंने पेड़ को राखी बांधी और लोगों को वन संपदा बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । कल्पना ने तीन साल की उम्र से अलेउ में देवदार के पेड़ को अपना भाई बनाया। सोमवार को भी कल्पना ने मुहूर्त के अनुसार पहले पूजा-अर्चना की और बाद में पेड़ को राखी बांधी। उन्होंने वातावरण को हरा भरा करने के लिए पौधरोपण भी किया। इस दौरान कल्पना के साथ मोनाल पब्लिक स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य सुमन कारपा ने भी पौधरोपण किया। कल्पना ठाकुर ने कहा कि वह हर वर्ष रक्षाबंधन पर पौधरोपण करती हैं और अन्य लोगों को जंगल बचाने, पेड़ न काटने और पौधे लगाने का संदेश देती हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले पिता किशन ठाकुर से प्रेरित होकर कल्पना ने तीन साल की उम्र में अलेउ बिहाल में देवदार का पौधा लगाकर उसे अपना भाई बनाया।