फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल

Mon, 23 Nov 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चिकित्सकों को घायलों की मेडिकल रिपोर्ट देने को भी कहा है। पुलिस के मुताबिक डुग्गीलग के चुराला गांव निवासी सुरेंद्र ने सड़क हादसे में घायल होने को लेकर केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर डोभी की ओर जा रहा था कि इस बीच कुल्लू की ओर से आ रहे वाहन ने दवाड़ा पेट्रोल पंप के सामने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए। इस हादसे में उन्हें गहरी चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा है। वहीं, मोटरसाइकिल को भी क्षति पहुंची है। वहीं, एक अन्य मामले में यूपी निवासी महिला का कहना है कि भुंतर में होटल संगम के पास किसी वाहन ने उसके छह साल के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें