फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Thu, 04 May 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय जिला लाहौल के रोपसंग नाले में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल केलांग भेज दिया है। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसएचओ केलांग ललित महंत ने कहा कि हादसा तीन मई की रात करीब नौ बजे के आसपास हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी। रात को ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल केलांग भेज दिया। मृतक चालक की पहचान 25 वर्षीय भीम सिंह निवासी भुंतर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक लाहौल से मनाली की तरफ आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें