फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से बंगलूरू के पर्यटक की मौत

Sun, 16 Apr 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के सैर सपाटे पर आए एक पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मनाली से ट्रेवलर में आ रहे बंगलूरू के 50 वर्षीय मणिकार्जुन स्वामी की जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशीला के पास एकाएक तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें कुल्लू वैली अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मणिकार्जुन स्वामी अपने परिवार के साथ 12 अप्रैल को बंगलूरू से शिमला आए थे और यहां से वह 14 और 15 अप्रैल को मनाली घूमने पहुंचे थे। रविवार को वह मनाली से ट्रेवलर से वापस जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, घटना को लेकर परिवार के लोग सदमे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें