फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके में मारपीट और तोड़फोड़

Sun, 17 Jul 2016 07:01 PM IST
अभिषेक सोनी /मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊझी घाटी के मनाली स्थित पलचान में एक शराब के ठेके में दो लोगों ने खूब हुड़दंग मचाया। पुलिस को दी शिकायत में सरकाघाट निवासी हरि राम ने बताया कि वह शराब के ठेके में बतौर सेल्समैन काम करता है। रविवार को दो लोग ठेके पर आए और शराब की बोतल मांगी। जब पैसे मांगे तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू की। इसका विरोध किया तो ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दोनों आरोपी पलचान गांव के बताए जा रहे हैं। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें