जिला मुख्यालय के साथ लगते टापू पुल पर पुलिस ने एक युवक को चार ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस का दल शुक्रवार सुबह गश्त के लिए वामतट सड़क पर निकला था। इस दौरान एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उससे चार ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान रवि कुमार 32 निवासी रायसन के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। गौर हो कि हाल ही में एक तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी थी।