फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्वती घाटी में ट्रैकिंग पर गए विदेशी की मौत

Wed, 17 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्वती घाटी में ट्रैकिंग पर निकले एक और रशिया मूल के नागरिक की संदिग्ध मौत हो गई है। इससे पहले भी कई विदेशी ट्रैकर की गुम होने के बाद मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। एसपी कुल्लू पदम चंद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसैंडरोविच नामक रशियन ट्रैकर आठ अगस्त को मणिकर्ण से पार्वती घाटी के मानतलाई की ओर ट्रैकिंग पर निकला था। रास्ते में अचानक उसका स्वास्थ्य खराब होने पर उसे कुल्लू अस्पातल में लाया गया जहां से उसे आइजीएमसी शिमला रेफर किया जा रहा था, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि विदेशी को आवारा कुत्ते ने काटा है, लेकिन पुलिस विदेशी की मौत के पीछे सही कारणों तक पहुंचने के लिए विदेशी का पोस्टमार्टम हाइटैक तरीके से टांडा मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक एक्सपर्ट की देखरेख में करा रही है। इससे पहले भी कई विदेशी ट्रैकर की ट्रैकिंग के दौरान गुम होने के बाद मौत हो चुका है जिनकी संख्या करीब 18 है।
विज्ञापन


एसपी कुल्लू पदम चंद ने विदेशी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन को आगे बढ़ा रही है। इस सिलसिले में दिल्ली स्थित रशियन दूतवास को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें