फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली वन बिहार में ब्यास नदी में मिला युवक का शव

Thu, 22 Dec 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में वन बिहार से होकर वह रही ब्यास नदी से एक युवक का शव मिला है। शव बंजार के एक युवक का बताया जा रहा है। युवक मनाली में एक होटल में काम करता था। मनाली के डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक ब्यास नदी में एक शव दिखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त हो गई है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि यह शव बंजार निवासी केशव का बताया जा रहा है। वह मनाली में एक होटल में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह लापता था। डीएसपी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें