फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 05 May 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर पुलिस ने एक युवक को 280 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम नियमित गश्त पर भुंतर-मणिकर्ण स्थित छरोडनाला के चीलामोड गई थी। इस दौरान मणिकर्ण की तरफ से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोचा लिया। तलाशी लेने पर 280 ग्राम चरस बरामद की गई। युवक की पहचान 22 वर्षीय तुले राम निवासी हुंगरीधार के रूप में हुई है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें