भुंतर में एक व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हे। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि शाढ़ाबाई निवासी रमेश ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि वह पारला भुंतर के पेट्रोल पंप के पास से गुजर जा रहे थे कि इस बीच तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया हे। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच अधिकारी को भेज दिया गया है।