फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से 764 ग्राम चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार के तहत खुंदन पुल के पास पुलिस ने घुमारवीं के दो युवकों से 764 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल बुधवार को खुंदन पुल के पास रूटीन चेकिंग पर था। इस दौरान सामने से बाइक पर आ रहे दो युवकों को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 764 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार (22) पुत्र प्रकाश चंद, विनोद कुमार (24) पुत्र अमि चंद गांव बड़ाखाना चलेली, घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें