स्वार। गोवंशीय पशु का मांस लेकर जाने के संदेह में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने मांस कारोबारियों के दबाव में छोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक गोवंशीय पशुओं का मांस बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने संदेह होने पर बाइक सवार दो युवकों को गांव बूढ़ी दढ़ियाल के पास रोककर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर कई मांस कारोबारी भी वहां पहुंच गए। मांस कारोबारियों के दबाव में पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। वहीं कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, अगर मामले की जानकारी होती है तो जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।