फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण के शाट में महिला से दुराचार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कुल्लू। ऊझी घाटी के एक व्यक्ति ने एक महिला से पार्वती वैली के शाट में दुराचार किया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी और पतलीकूहल पुलिस चौकी के प्रभारी दयाराम ने कहा कि 30 मई सुबह ऊझी घाटी के बशकोला गांव का एक व्यक्ति एक महिला के क्वार्टर में गया और उसे सेब के बगीचे में स्प्रे करने की बात कही। व्यक्ति ने महिला को दिहाड़ी देने की भी बात कही, जिस पर महिला राजी हुई और बस में सवार होकर मणिकर्ण घाटी के शॉट गांव पहुंच गई। यहां व्यक्ति ने महिला के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। शाम को घर पहुंचने पर पीड़ित महिला ने पूरी कहानी अपने पति को बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी निवासी बशकोला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें