फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल घाटी के मयाड़ नदी में मिला मानव कंकाल

विज्ञापन
dead body - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के मयाड़ क्षेत्र में एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तिंगरेट की तरफ उदयपुर से करीब 4 किलोमीटर आगे नाले से एक मानव कंकाल बरामद किया है। पुलिस ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल पर लाई है। प्रारंभिक जांच में मिले सबूतों के आधार पर चिमरेट पंचायत का एक परिवार इस मानव कंकाल पर अपना दावा जता रहा हैै, लेकिन पुलिस डीएनए जांच के बाद ही बता पाएगा कि आखिर यह मानव कंकाल किसका है? पुुलिस को सूचना मिली कि उदयपुर से लगभग 4 किलोमीटर आगे हुलियाट नाले के समीप मयाड़ नदी में मानव कंकाल पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटना स्थल रवाना हुई। जहां पर नदी किनारे पत्थर के नीचे मानव कंकाल मिला। पुलिस ने कंकाल को वहां से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है चिमरेट पंचायत के एक गांव की महिला अगस्त 2017 से लापता चल रही है। इसी आधार पर परिजनों ने मानव कंकाल पर दावा जताया है। हालांकि करीब 4 साल पहले एक युवक मोटर साइकिल हादसे में मयाड़ नदी में जा गिरा था, लेकिन आज दिन तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। इधर, लाहौल-स्पीति एसपी गौरव सिंह ने बताया कि डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मानव कंकाल का लिंग और आयु का पता चल पाएगा। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के अतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान तथ्य सामने पर अन्य धाराओं को भी शामिल किया जा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें