फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 19-31-16

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के वाहन रोके, कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। कोसी नदी घाट से हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोसी घाट से अवैध खनन कर ला रहे वाहनों को रोक लिया। इस दौरान पहुंचे खनन के धंधेबाजों के वाहन घेर लिए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। जिसके बाद भाजपा नेताओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोतवाल का घेराव कर जमकर खरीखोटी सुनाई। और अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के गंाव मुंशीगंज के मझरा ऐवज के ग्रामीणों ने कोसी नदी के घाट से अवैध रूप से खनन कर ले जा रहे एक दर्जन रेत से भरे वाहनों को रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि दिन रात मार्ग पर दौड़ रहे रेत से भरे ओवरलोड वाहनों से उनका जीना दुश्वार हो गया है। घरों में धूल जा रही है। ग्रामीणों द्वारा वाहनों को रोकने की सूचना जैसे ही खनन के धंधेबाजों को लगी तो वह भी अपना वाहन लेकर मौके पर पहुंच गये। और ग्रामीणों को हड़काने लगे। जिससे ग्रामीण औरआक्रोशित हो गए। और महिलाएं खनन के धंधेबाजों के वाहन के आगे खड़ी हो गई। और उनका घेराव कर लिया। जैसे ही सूचना पुलिस को लगी वह मौके पर पहुंच गई। लेकिन महिलाएं खनन के धंधेबाजों के वाहन का घेराव करे रही। और पुरुष भारी संख्या में ट्रेक्टर ट्राली में भर कर भाजपा नेता लक्ष्मी कांत सैनी, नगर अध्यक्ष महेंद्र सैनी, डा. कृष्ण लाल चंद्रा, नौवत राम सैनी आदि के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। और कोतवाल पर बिजारखाता निवासी स्टोन क्रेशर संचालक एवं खनन के धंधेबाजों से सांठगांठ कर अवैध खनन का धंधा कराने का अरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कोतवाल सतीश कुमार ने भाजपा नेता सहित ग्रामीणों को समझाया कि जो खनन हो रहा है वह पट्टे से हो रहा है। लेकिन ग्रामीणों और भाजपा नेताओं का कहना था कि खनन जारी किये गये पट्टों से न होकर पोकलैंड, जेसीबी मशीनों से अन्य घाटों से किया जा रहा है। जिस मार्ग को चिन्हित किया गया है उस मार्ग से वाहन न गुजार कर अन्य मार्गों से रेत से भरे वाहनों को गुजारा जा रहा है। जिससे ग्रामीण परेशान है। भाजपा नेताओं सहित ग्रामीणों ने कोतवाल से कोसी नदी में हो रहे अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने की मंाग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें