स्वार। एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को ले जाने के मामले में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर नामजद युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस युवक-युवती की तलाश कर रही है। गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।कुछ दिन पूर्व नगर से सटे गांव निवासी युवक दूसरे समुदाय की युवती को ले गया था जिससे मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना है। युवती के पिता की ओर से युवक, उसके पिता व अन्य परिजनों की नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस युवक-युवती की बरामदगी करने को प्रयास में लगी है। शुक्रवार की रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। युवक-युवती की तलाश में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस द्वारा युवती की बरामदगी न किये जाने को लेकर परिजनों में रोष है। जबकि गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिए युवक के पिता का चालान कर जेल भेज दिया। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर दोनों की बरामदगी को लेकर संबंधित ठिकानों पर दबिश दी गई।