कुल्लू।
जिला कुल्लू के मलाणा गांव से लापता युवक की तलाश तेज कर दी है। दिल्ली के पर्यटक को ढूंढने के लिए आईटीबीपी, कुल्लू पुलिस के साथ नेगी रेस्क्यू दल ने अभियान छेड़ा है। युवक आठ मार्च से मलाणा से निजी गेस्ट हाउस से घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। हालांकि टीम को गत दिन चंद्रखनी के पास टोपी, पेंट तथा जूते बरामद किए थे।
इसके आधार पर रेस्क्यू दल ने शुक्रवार से फिर से तलाशी अभियान शुरू किया है। जरी चौकी प्रभारी एएसआई इंद्रदेव ने कहा कि दिल्ली का रहने वाला 23 वर्षीय अमन अवस्थी 8 मार्च से अचानक लापता हो गया है। उसकी तलाश चल रही है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि युवक की तलाश के लिए आईटीबीपी के साथ स्थानीय रेस्क्यू दल की भी मदद ली जा रही है