सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच तेज
छात्रा से 15 हजार रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने नाकाबंदी की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर में एक छात्रा के साथ हुई 15 हजार रुपये की ठगी को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे का खंगालते हुए पुलिस शहर के अन्य जगहों पर लगे कैमरों को भी खंगालने में जुट गई है।
पुलिस की एक टीम ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच तेज कर दी है। इसको लेकर पुलिस ने नाकाबंदी भी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ठगी के मामले की छानबीन को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस ने रविवार को कई ठिकानों पर छोपमारी की है। उल्लेखनीय है कि चार मई को ढालपुर चौक के पास एटीएम में रुपये निकालने गई एक छात्रा के साथ यहां पहले से ही खड़े दो शातिरों ने एटीएम कार्ड बदलकर 15 हजार रुपये की ठगी की है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देख लिया है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। कहा कि शातिरों को जल्द दबोचा जाएगा।