फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरी में तीन किलो चरस बरामद, दो नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी की जरी पुलिस चौकी के तहत टीम ने तीन किलो 26 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। चरस तस्करी में दो नेपालियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जरी पुलिस चौकी का एक दल हेड कांस्टेबल समीर कुमार की अगुवाई में नाकाबंदी पर था। पुलिस की टीम जैसे ही सूमारोपा के पास पहुंची तो सामने से दो लोग पैदल आ रहे थे। पुलिस टीम को देखकर वह हड़बड़ा गए और रास्ता काट कर भागने लगे। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को धर दबोचा और बैग की तलाशी कर उनके कब्जे से तीन किलो 26 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए चौकी लाया है। चरस के साथ रंगे हाथ पकड़े नेपाली निवासी तेजिंद्र बहादुर और लाल बहादुुर चरस की खेप को कहां से और किसे लेकर आए, इस बारे जांच की जा रही है। एएसपी ने कहा कि दोनों नेपालियों के मोबाइल फोन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए है। इसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें