फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। ढाबे का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। ढाबा मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। तहसील क्षेत्र के गांव जामिनगंज निवासी इसरार अहमद की स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित गांव जाने वाले मार्ग पर ढाबा है। कुछ दिन से उसने ढाबा बंद कर रखा था। गुरूवार की रात चोरों ने बंद पड़े ढाबे का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह ढाबा मालिक ने ढाबे का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें