फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट लिस्ट न लगाने पर खाद्य सामग्री जब्त करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दुकानों में खाद्य वस्तुओं और फल-सब्जियों की रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। डीसी यूनुस ने कुल्लू, भुंतर और मनाली के बीस व्यावसायियों की एक लाख रुपये से अधिक की खाद्य वस्तुओं को जब्त करने के आदेश दिए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम ने बताया कि कुल्लू शहर के सरवरी बाजार, मनाली के बाहंग, मणिकर्ण घाटी के गांव कसोल और भुंतर बाजार में निरीक्षण के दौरान फल-सब्जी की 18 दुकानों और करियाना की दो दुकानों में रेट लिस्ट नहीं पाई गई। 18 दुकानदारों की लगभग 66,895 रुपये की फल-सब्जी और दो करियाना दुकानदारों की 37,168 रुपये की खाद्य वस्तुओं को जब्त करने के आदेश पारित किए गए हैं। अगर ये दुकानदार दोबारा दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यावसायियों से अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट अवश्य प्रदर्शित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें