फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से 25 हजार समेत सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। पुलिस के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के बीच शातिरों ने दुकानों के ताले तोड़ना शुरू कर दिए हैं। ताजा मामला जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में वीरवार देर रात को सामने आया। यहां पर शातिरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी समेत सामान पर हाथ साफ किया है। शातिरों ने भुंतर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में तीन दुकानों के ताले तोड़े। वारदात के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर शातिरों में तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को चोरों ने भुंतर के पुराने पुल से शिव मंदिर वाले मार्ग पर तीन दुकानों पर इस वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पुराने पुल के साथ लगती बजौरा निवासी भुवनेश्वरी की मनयारी की दुकान का ताला तोड़ कर वहां से उसके गल्ले में रखे 15 हजार की नकदी ले गए इसके साथ ही एक दर्जी का काम करने वाले लखनपुर यूपी निवासी रफीकूदीन की दुकान का ताला तोड़ कर वहां से भी गल्ले में रखे छह हजार नकद व महिलाओं के छह सूट उड़ा ले गए। इसके अलावा पारला भुंतर में रहने वाली शालू के ब्यूटी पार्लर का ताला तोड़कर वहां भी गल्ले को काट कर चार हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोरों ने इसी मार्ग पर स्थित एक अन्य कांप्लेक्स में भी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन कांप्लेक्स के मुख्य गेट का ताला न तोड़ पाने के कारण वह वहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने और चोरी की वारदात से शहर के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी कुल्लू हेडक्वार्टर आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही शातिर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें