विदेशी ने मनाली में व्यक्ति से खरीदी थी चरस
कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
कुल्लू। बजौरा नाके में एक किलो पांच ग्राम चरस के साथ पकड़ा गए विदेशी पर्यटक को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया को पूरा करते हुए विदेशी को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। यहां अदालत ने उसे 29 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। रशियन नागरिक ने एक किलो से अधिक चरस को कहां से खरीदा, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी एसआई लाल सिंह ने कहा कि अभी तक की पूछताछ में विदेशी ने मनाली से एक व्यक्ति से चरस खरीदने की बात कबूल की है लेकिन किस शख्स से खेप ली है, इसकी पुख्ता पहचान रूसी नागरिक कॉस्टेंटिन के पास भी नहीं है। कहा कि पुलिस एनडीपीएस एक्ट 29 के तहत भी जांच को आगे बढ़ा रही है। उल्लेखनीय है कि भुंतर पुलिस ने बजौरा नाके में मनाली से दिल्ली जा रही एक वोल्वो की चेकिंग करते समय एक विदेशी नागरिक से एक किलो पांच ग्राम चरस बरामद की थी।