फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से राहगीर महिला की मौत

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते बदाह क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद कार ने एक राहगीर महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के विरुद्घ कुल्लू पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार करीब पौने चार बजे मौहल की तरफ से एक कार आ रही थी। इसी बीच बदाह के समीप एक महिला भी पैदल जा रही थी। कार सवार ने महिला को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसे सिर पर गंभीर चोटें लग गईं। घायल अवस्था में महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतका की पहचान चंद्रप्रभा (63) पत्नी कश्मीरी सिंह कंवर निवासी बदाह डाकघर मौहल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जबकि पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह ठाकुर पुत्र मोती सिंह निवासी गदौरी जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। कुल्लू पुलिस थाना में आरोपी के विरुद्घ आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें