कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते अखाड़ा बाजार में एक कार चालक ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी है। इससे महिला घायल हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया है। जांच अधिकारी एएसआई धनी राम ठाकुर ने कहा कि हादसे में 40 वर्षीय सुन्नी देवी घायल हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।