फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किलो चरस पकड़ने वाली टीम को डीजीटी डिस्क

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सैंज घाटी के दुर्गम क्षेत्र बाहू में एक दुकानदार के कब्जे से बीस किलो चरस पकड़ने वाली एसआईयू टीम के सदस्यों को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलेगा। इस संबंध में पुलिस डीजी एसआर मरड़ी ने आदेश जारी कर दिए हैं। बीस किलो चरस पकड़ने वालों में तीन कर्मचारी शामिल हैं। डीजीपी डिस्क के लिए आदेश जारी होने से पुलिस कर्मचारियों में खुशी की लहर है। काफी अरसे बाद पुलिस ने एक साथ बीस किलो चरस के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस पर पुलिस डीजी एसआर मरड़ी ने कुल्लू पुलिस की सराहना की है। उन्होंने एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल और जांच अधिकारी विजय सिंह, एचएचसी जोगिंद्र कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार को डीजीपी डिस्क अवार्ड देने के आदेश दिए हैं। सैंज घाटी के दुर्गम क्षेत्र बाहू में एक दुकानदार के संदिग्ध कारोबार में संलिप्त होने की सूचना पर टीम ने शुक्रवार को घंटों पैदल सफर तय कर दुकानदार को रंगे हाथ खेप के साथ दबोचा। टीम में शामिल तीनों कर्मचारियों के सराहनीय कार्य पर अब उन्हें यह अवार्ड दिया जाएगा। इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस की बड़ी खेप पकड़ने वाली एसआईयू टीम के तीन सदस्यों को डीजीपी डिस्क अवार्ड देने के आदेश जारी हुए हैं। उन्होंने टीम सदस्यों की सराहना की है और भविष्य में सक्रियता के साथ चरस तस्करों पर शिकंजा कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को यह अवार्ड दिया जाता है। इन दिनों सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क के अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें