कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण के कसोल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन पर्यटक युवकों को कोर्ट ने तीन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को मणिकर्ण पुलिस ने तीनों युवकों को कुल्लू की स्थानीय अदालत में पेश किया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल भूषण बृजभूषण ने कहा कि चोरी के मामले को लेकर तीनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। मणिकर्ण पुलिस ने यूपी के लखनऊ के रहने वाले तीनों युवकों को कसोल में चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन व एक आरी भी बरामद की थी।