फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसोल में चोरी करते दबोचे तीन पर्यटक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण के कसोल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन पर्यटक युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बाद में तीनों को मणिकर्ण पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इन युवकों से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे मणिकर्ण पुलिस के हेड कांस्टेबल बृजभूषण ने कहा कि तीनों युवक 23 मार्च को कसोल पहुंचे थे, जहां ये निजी होटल में ठहरे हुए थे। लेकिन शनिवार रात को उन्होंने होटल स्टाफ के दो मोबाइल और एक मोबाइल किसी दूसरी जगह से चोरी कर लिया। इस बीच वह तड़के किसी तीसरी जगह चोरी करने की फिराक में थे। लेकिन इसकी भनक यहां लोगों को लग गई और तीनों को धर-दबोच लिया। पुलिस जांच में इनसे तीन मोबाइल फोन के साथ ताला काटने वाली एक आरी भी बरामद की गई है। पुलिस ने 22 वर्षीय शिवांश, 23 वर्षीय प्रभात तथा 23 वर्षीय विवेक निवासी लखनऊ को गिरफ्तार किया है। सोमवार को तीनों युवकों को कुल्लू की अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि तीनों युवकों से कड़ी पूछताछ जारी है।

कहीं अन्य वारदातों में भी इनका हाथ तो नहीं
इधर, जिला के अन्य हिस्सों में हुई अब तक की चोरी की वारदातों में इनका हाथ तो नहीं है, इसको लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर ,पार्वती वैली में चोरी की वारदात से लोग सहमे हुए हैं और पुलिस से रात्रि गश्त तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें