फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के खाते से उड़ाए 25 हजार

विज्ञापन
दो हजार का नोट - फोटो : self
विज्ञापन
कुल्लू। उझी घाटी फोजल की एक युवती को फोन पर बैंक अकाउंट की जानकारी देना मंहगा पड़ा है। शातिर ने उसके खाते से 25 हजार उड़ा लिए। सुदर्शना पुत्री पुन्ने राम ने बताया कि उसे अज्ञात नंबर से फोन आया कि वे बैंक से बोल रहे हैं। शातिरों ने एटीएम बंद होने का हवाला देकर बैंक अकाउंट की सारी जानकारी ली। जब उसने बैंक अकाउंट चैक किया तो उसके खाते से सारे पैसे निकाले जा चुके थे। उधर एएसपी कुल्लू निश्चित नेगी ने जनता को जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा है कि कोई भी बैंक अधिकारी इस तरह की कॉल नहीं करता है और न ही गोपनीय पासवर्ड मांगता है। अगर उपभोक्ताओं को ऐसी कॉल आती है तो और उन्हें खाते को लेकर संशय होता है तो संबंधित बैंक की शाखा में जाकर जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें