अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर थाना के तहत गड़सा गांव में एक नाबालिग लापता हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नाबालिग पांच दिसंबर को अपने चाचा के घर देउली गई थी। लेकिन घर नहीं लौटी है। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों के यहां तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब नाबालिग के परिजन भुंतर थाना पहुंचे और लड़की की तलाश करने की गुहार लगाई है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।