फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ युवक किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर थाना में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को नौ ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एसआई जसपाल सिंह ने कहा कि रविवार को वह अपनी टीम के साथ भुंतर सब्जी मंडी में रूटीन पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान सब्जी मंडी चौक स्थित शमशान घाट के पास उन्होंने शक होने पर एक युवक को रोका। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। तलाशी करने पर उसके कब्जे से नौ ग्राम हेरोइन पकड़ी। उन्होंने कहा कि आरोपी निशांत कुमार (28) पुरानी मंडी, जिला मंडी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि युवक ने कहां से खरीदी की, इसका पता लगाया जा रहा है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें