फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

660 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
कुल्लू। बजौरा चेकपोस्ट में भुंतर पुलिस ने एक युवक से 660 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस बजौरा नाके पर वाहनों की तलाशी लेे रही थी। इस दौरान कुल्लू से मंडी की तरफ से जा रही एक कार को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर 660 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस के साथ शिमला के रहने वाले 34 वर्षीय ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कार को भी कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि युवक ने चरस को कहां से खरीदा है, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें