कुल्लू। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला में एक मकान में बनाए गए मंदिर में आग लग गई। मकान में बने मंदिर में में भड़की आग से रामशिला में अफरा-तफरा मच गई और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाया और आग की बड़ी घटना को रोका गया। आग से मंदिर में रखे शिवराड़ी नारायण के तीन मोहरे तथा पूजा पाठ का सामान जलकर राख हो गया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख आंकी गई है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी दुर्गा दास ठाकुर ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। विभाग ने आग पर काबू पाते हुए करीब दस लाख की संपत्ति को बचाया है। उल्लेखनीय है कि सर्दी के मौसम की दस्तक के बाद घाटी में एक दिन में तीन अलग-अलग आग की घटनाएं सामने आईं। जिससे लोग भी सहम से गए हैं। एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने कहा कि आग से पीड़ित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।