फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरशैणी में खाई में गिरी कार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरशैणी के पास खाई में गिरी कार, तीन घायल
विज्ञापन

कुल्लू। बरशैणी के पास एक कार 250 फीट खाई में गिर गई। इससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर हरी थापा (22), टिकेंद्र थापा (23) निवासी नेपाल और उमेश कुमार (24) निवासी शिल्ला मणिकर्ण से शिल्ला गांव की ओर जा रहे थे। सड़क खराब होने के कारण उनकी कार कीचड़ में फंस गई। जब चालक ने कार को पीछे किया तो अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। तीन लोग घायल हो गए। चालक ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकाला गया। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि बरशैणी में कार के खाई में लुढ़क जाने से तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस में जरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें