कुल्लू। जिला मुख्यालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर से नवीं कक्षा के छात्र को अगवा करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं, स्कूल से छात्र को अगवा करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को स्कूल के लिए पहुंचे एक छात्र को आरोपी ने स्कूल से दिनदहाड़े ही अगवा कर लिया। आरोपी स्कूल से अगवा कर उसके मामा के घर ले गया। जबकि उसका मामा घर पर नहीं था। मामले की शिकायत लड़के के पिता खूब राम गांव बालीचौकी ने कुल्लू पुलिस थाने में की थी। पुलिस और परिजनों ने 24 घंटों के बाद छात्र को ढूंढ निकाला था। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।