फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापू में युवक से 9.20 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के टापू पुल के पास पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 9.20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि कुल्लू सिटी पुलिस चौकी का एक दल शुक्रवार रात को रूटीन गश्त पर था। इस दौरान दल ने टापू पुल के पास एक युवक को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा लेकिन कुछ दूर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी करने पर उसके कब्जे से 9.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान हर्ष कुमार निवासी दिल्ली जो वर्तमान दुकान मीट मार्केट सरवरी बाजार में रहता है के रूप में हुई है। नेगी ने कहा कि युवक ने हेरोइन को कहां से खरीदा है इस बारे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें