फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर में हेरोइन के साथ दबोचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। भुंतर पुलिस ने एक युवक को एक ग्राम हेरोइन के दबोचा है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। भुंतर पुलिस टीम हेडकांस्टेबल हेमंत कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस भुंतर एयरपोर्ट के पीछे ब्यास नदी की तरफ गई तो वहां बैठे एक युवक की शक होने पर तलाशी ली। इसके चलते उसके कब्जे से एक ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान भेद राम बंजार निवासी के तौर पर हुई। एसएचओ भुंतर मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें